अमरोहा: अमरोहा तहसील में SIR का निरीक्षण करने पहुंची ADM, लापरवाह BLO और सुपरवाइजर को दी चेतावनी
Amroha, Amroha | Nov 21, 2025 अमरोहा जिले में चल रहे (SIR) अभियान की वर्तमान स्थिति का जायज़ा लेने के लिए ADM गरिमा सिंह आज शुक्रवार सुबह 11 बजे तहसील परिसर पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में देरी और लापरवाही पाए जाने पर ADM ने नाराजगी व्यक्त की और संबंधित BLO तथा सुपरवाइज़र को कड़ी चेतावनी जारी की।