जनवितरण प्रणाली के तहत लाभुकों को वितरित की जाने वाली चना दाल की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। चक्रधरपुर अनुमंडल क्षेत्र में बड़ी मात्रा में सड़ी हुई चना दाल मिलने के बाद जिला आपूर्ति विभाग और वितरण व्यवस्था की निगरानी पर प्रश्नचिह्न लग गया है।