दतिया नगर: ग्राम सोपान बडेरा के हायर सेकेंडरी स्कूल में चल रही बोर्ड परीक्षाओं का दतिया कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण
बुधवार दोपहर 12 बजे दतिया कलेक्टर संदीप माकिन ने ग्राम सोपान बडेरा के हायर सेकेंडरी स्कूल में चल रही कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का औचक निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्र पर कक्षा दसवीं की इतिहास एवं 12वीं के रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा थी। जिसमें कक्षा दसवीं के इतिहास पेपर में 120 परीक्षार्थी दर्ज है, जिसमें से 113 उपस्थित रहे और 7 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।