मेरठ: नौचंदी क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने 3 वर्षीय बच्ची को कुचला,बच्ची की दर्दनाक मौत,घटना CCTV में हुई क़ैद
Meerut, Meerut | Aug 3, 2024 थाना नौचंदी क्षेत्र के प्रीत विहार कॉलोनी में घर के बाहर खेल रही 3 वर्षीय बच्ची को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कार चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।कार पड़ोसी गोदाम मालिक संजय गुप्ता चला रहा था।