गोपालगंज: भोरे थाना क्षेत्र के झरही नदी से युवक का शव बरामद, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा सदर अस्पताल,
भोरे थाना क्षेत्र के रामनगर मुसहर टोली के समीप झरही नदी से मंगलवार को करीब 30 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान श्रीपुर थाना क्षेत्र के बंगाली टोला निवासी गोपाल विश्वास के पुत्र गोविंद विश्वास के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने नदी किनारे शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भे