हिलसा: मानपुर गांव में दहेज के खातिर महिला की हत्या के मामले में फरार अभियुक्त के घर पर हिलसा पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार
Hilsa, Nalanda | Jul 17, 2024 हिलसा थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में दहेज के खातिर महिला की हत्या मामले में हिलसा थाना में कांड संख्या 191/ 24 दर्ज किया गया था। इस मामले में कपिल प्रसाद के पुत्र अभियुक्त रामधीर कुमार फरार चल रहा है। हिलसा थाना के अपर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने जानकारी दी हिलसा व्यवहार न्यायालय के आदेशानुसार हिलसा पुलिस मानपुर गांव में पहुंचकर इश्तिहार चिपकाया।