शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में बुधवार को उस समय तनाव के हालात बन गए जब परमानंद धाकड़ का शव उसके ही खेत पर जामुन के पेड़ से लटका हुआ मिला। फंदा ड्रिप सिस्टम की पतली पाइप से बंधा था।और शव घुटनों के बल और हाथ खटिया पर रखे थे। इसी स्थिति को संदिग्ध मानते हुए परिजनों ने गांव के परिहार परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है।