जिले के जैतहरी जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बरबसपुर के ग्राम भोलगढ में कराए गए सीसी रोड निर्माण कार्य को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीण संजीव कुमार पटेल ने सरपंच पर घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग, शासकीय धन के दुरुपयोग तथा शिकायत करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।