सिसई: प्रखंड में विशेष अंचल दिवस का आयोजन किया, 288 में से 203 मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया
Sisai, Gumla | Jul 26, 2025 सिसई प्रखंड में विशेष अंचल दिवस का आयोजन किया गया। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की पहल से प्रारंभ हुई इस व्यवस्था का उद्देश्य है कि आमजन को राजस्व, प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दाखिल-खारिज और अन्य जनसमस्याओं के समाधान के लिए जिला कार्यालय न आना पड़े और वे अपने ही प्रखंड स्तर पर त्वरित समाधान प्राप्त कर सकें। आज के शिविर का संचालन उपायुक्त के निर्देशानुसा