सिसई: पंडरिया पत्रा टोली में भारी बारिश से ग्रामीण का घर गिरा, पड़ोसी के घर में लिया आसरा
Sisai, Gumla | Jul 25, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से लगातार मूसलधार बारिश हो रही है। जिसके कारण कई जगह ग्रामीणों का कच्चा मकान गिरने की भी सूचना मिल रही है। ऐसे ही एक मामला प्रखंड क्षेत्र के पंडरिया पत्रा टोली में देखने को मिला।गांव के ग्रामीण मुखिया उरांव पिता स्व सहदेव उरांव का कच्चा मकान भारी बारिश के कारण गिर गया। ग्रामीण और उसकी पत्नी कचनी देवी अचानक से बेघर हो ग