कलान: रैपुरा के गहरे तालाब में गिरी बोलेरो, पुलिस और ग्रामीणों की बहादुरी से बची दो युवकों की जान
शाहजहांपुर। जलालाबाद थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब मिर्जापुर-जलालाबाद मार्ग पर ग्राम कोला के पास एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे गहरे तालाब में जा गिरी। वाहन में सवार दो युवक कई घंटों तक बोलेरो के अंदर फंसे रहे। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अरविंद कुमार चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.