पन्ना: भीषण गर्मी का तांडव: पन्ना में धूप से चक्कर खाकर चलती बाइक से गिरी महिला, हालत नाजुक!
Panna, Panna | Jun 15, 2026 पन्ना में जानलेवा गर्मी का कहर जारी है! आज सोमवार को छतरपुर का एक परिवार बाइक से कोनी गाँव जा रहा था, तभी भैरव टेक घाटी पर तेज धूप के कारण महिला को अचानक चक्कर आ गया। वह चलती बाइक से सिर के बल सड़क पर गिर पड़ी। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल पन्ना में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है।