धर्मशाला: मोटर वाहन अधिनियम के तहत पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर 108 वाहन चालकों से वसूला ₹17,500 जुर्माना
रविवार को 5 बजे जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांगडा से मिली जानकारी के अनुसार जिला के विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की है। इसी के तहत रविवार को पुलिस ने जिला में मोटर वाहन अधिनियम के तहत 108 वाहन चालकों से कुल 17,500 रुपए जुर्माना राशि वसूल की है।