धर्मशाला: पुलिस ने कैंची मोड धर्मशाला में एक व्यक्ति से 1 किलो 24 ग्राम चरस पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार
रविवार को 5 बजे जिला पुलिस अधीक्षक ने अपने आधिकारिक ग्रुप में जानकारी देते हुए बताया कि गत दिवस कैंची मोड धर्मशाला में कालू राम निवासी नेरी डाकघर फोजल तहसील व जिला कुल्लू से 1 किलो 24 ग्राम चरस बरामद की है। इस संदर्भ में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही जारी रखी है।