धर्मशाला: धर्मशाला मेक्लोडगंज सड़क फिर धंसी, लोगों को हर पल सता रहा हादसे का डर
रविवार को मिली जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल को जाने वाला मुख्य सडक बारिश के चलते फिर क्षतिग्रस्त हो गई है। धर्मशाला से मेक्लोडगंज को जाने वाली सडक में कैंट के समीप सडक का आधा हिस्सा बारिश के चलते एक बार फिर धंस गया है।नेशनल हाईवे के जूनियर इंजीनियर विवेक कुमार ने बताया कि सडक की मुरम्मत के लिए इस्टीमेट बनाया गया है ।