#भिटरिया में सड़क किनारे मिला 45 वर्षीय युवक का शव, इलाके में हड़कंप
चित्रकूट जनपद के मऊ थाना क्षेत्र के भिटरिया गांव के पास रविवार को सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान 45 वर्षीय रोहित पुत्र रामदास के रूप में हुई है। शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला।
सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
प्रथम दृष्टया मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी और लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
`#Chitrakoot #Mau #Bhitariya #UPNews #CrimeNews`