बालोद: बालोद में अवैध खनिज उत्खनन, ग्राम कसही की मशीन सील कर ज़प्त
Balod, Balod | Jul 1, 2026 बालोद जिले में ग्राम कसही में अवैध पत्थर उत्खनन के मामले में एक चैन माउंटेन मशीन और पीसी 130-7 मशीन सील कर जब्त की गई है। खनिज विभाग की जांच में वैध दस्तावेज न होने पर यह कार्रवाई की गई। प्रशासन ने खान व खनिज अधिनियम 1957 के तहत कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।