कटकमसांडी: सांसद मनीष जायसवाल के दो साल पूरे, एनडीए नेताओं ने सेवा और विकास कार्यों की सराहना
हजारीबाग: सांसद मनीष जायसवाल के कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर एनडीए नेताओं ने पैराडाइज रिसॉर्ट में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्हें बधाई दी। इस मौके पर भाजपा विधायक प्रदीप प्रसाद, आजसू विधायक निर्मल महतो, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, आजसू जिला अध्यक्ष परमेश्वर महतो और रामगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बबला सहित कई नेता मौजूद रहे।