चंदौसी: चंदौसी में ब्रह्म शक्ति संघ व ब्राह्मण सभा के तत्वाधान में परशुराम जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा
ब्राह्मण शक्ति संघ व ब्राह्मण सभा के संयुक्त तत्वावधान में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर बड़ा महादेव से विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ ब्राह्मण समाज के वृद्ध लोगों भगवान परशुराम की आरती करके रविवार शाम 6:00 के करीब किया। इसके बाद बड़ा महादेव से शोभायात्रा का आरंभ जिसमें भगवान महाकाल की झांकी के साथ भगवान परशुराम की मुख्य प्रतिमा चल रही थी।