समस्तीपुर: सतमलपुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट
वारिसनगर थाना क्षेत्र के सतमलपुर गांव में एक महिला के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। जख्मी महिला बेबी देवी ने बताई कि रास्ते के विवाद को लेकर उनकी गोतनी अपनी बेटी के साथ मिलकर उन्हें मारपीट कर जख्मी कर दिया है। मारपीट की घटना को लेकर थाने में आवेदन देने की बात बताई गई है। जख्मी हालत में बेबी देवी इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंची है।