गौरिहार: एक सप्ताह से लापता तीन भैंसें और एक पड़िया,अरखन पुरवा निवासी गरीब परिवार ने लगाई मदद की गुहार
सरवई क्षेत्र के अरखन पुरवा निवासी राम विशाल आरक की तीन भैंसें और एक पड़िया करीब एक सप्ताह पहले खेत में चरते समय लापता हो गईं। पशुधन ही परिवार की आजीविका का मुख्य साधन होने के कारण परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है। पीड़ित ने आसपास के गांवों में काफी तलाश की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला। मामले की शिकायत थाने में भी दर्ज कराई गई है।