उधवा: मोहनपुर पंचायत के रामपुर में श्रीराम कथा सुनने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़
उधवा प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत अंतर्गत रामपुर में कमिटी की ओर से आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के आठवें दिन रविवार की रात्रि को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने श्रीराम कथा का अनुश्रवण किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के अयोध्या से आचार्य आचार्य धनंजय वैष्णव जी महाराज ने कहा कि रामायण हिंदू धर्म के पवित्र ग्रंथों में से एक है।