तोपचांची: झामुमो तोपचांची प्रखंड कमेटी की तोपचांची में हुई बैठक, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो हुए शामिल
आगामी 4 फरवरी को धनबाद गोल्फ ग्राउंड में आयोजित होने वाले झामुमो पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर तोपचांची में झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक हुई. टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो भी इस बैठक में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र की सभी पंचायतों के झामुमो कार्यकर्ता तैयारी शुरू कर दें. इस मौके पर जगदीश चौधरी, लालचंद महतो व नवल किशोर केवट सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.