तोपचांची: मानटॉड में झारखंड आंदोलनकारी रहे स्वर्गीय टेकलाल महतो की मनाई गई पुण्यतिथि,JBKSS के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो शामिल
मानटॉड में स्वर्गीय टेकलाल महतो की पुण्यतिथि मनाई गई। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो पहुंचे ।जहां स्वर्गीय टेकलाल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। जयराम महतो ने कहा कि झारखंड में 40% खनिज संपदा है फिर भी यहां के लोग पलायन करने के लिए मजबूर है ।झारखंड में स्वराज की लड़ाई है।