बांसवाड़ा: दर्जी समाज का पहला सामूहिक विवाह 20 अप्रैल को बांसवाड़ा में आयोजित होगा
बांसवाड़ा मे पीपा क्षत्रिय दर्जी युवा एकता समिति (एकता मंच) बांसवाड़ा के तत्वाधान में दर्जी समाज का प्रथम सामूहिक विवाह 20 अप्रैल 2026 को द्वारकाधीश मंदिर के पास रामबाग वाटिका में आयोजित होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। शुक्रवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार समिति के सदस्यों द्वारा निमंत्रण पत्रिका देने का कार्य शुरू कर दिया हे।