डंडई: जर्दे देवी धाम में गूंजे वैदिक मंत्र, नवमी पर भव्य हवन में उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु
Dandai, Garhwa | Oct 19, 2026 डंडई। प्रखंड के जर्दे देवी धाम परिसर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित कर नौ दिनों तक श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-अर्चना की गई। इसी क्रम में सोमवार को महानवमी के पावन अवसर पर सुबह 10 बजे से भव्य हवन का आयोजन किया गया। हवन कार्यक्रम में गांव के सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया। वैदिक