भिवानी: जिला पुलिस भिवानी ने 2025 में मोटर वाहन अधिनियम के तहत 71,227 चालान किए: पुलिस अधीक्षक
जिला पुलिस भिवानी के द्वारा इस वर्ष 2025 में जिला भिवानी में मोटर वाहन अधिनियम की उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालान किए गए हैं।जिला पुलिस भिवानी के द्वारा इस वर्ष 2025 में मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल चालान 71,227 किए गए हैं। जिला पुलिस के द्वारा दोपहिया वाहन चालकों के द्वारा हेलमेट का प्रयोग न करने पर 32,429 चालान किए गए हैं।