बरडीहा: कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपती घायल
Bardiha, Garhwa | May 13, 2026 मेराल थाना क्षेत्र के मेराल गांव निवासी मोतीलाल पासवान और उनकी पत्नी गौरी देवी सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि दंपती मोटरसाइकिल से गढ़वा थाना क्षेत्र के दरमी गांव से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान लगमा में हाइवे के पास एक कार ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।