कुशलगढ़: कुशलगढ़ में 'हर-हर महादेव' के जयघोष के साथ बाबा बर्फानी के दर्शन कर लौटे 60 श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत
अमरनाथ यात्रा पूरी कर सकुशल लौटे अमरनाथ यात्रा संघ कुशलगढ़ के 60 श्रद्धालुओं का रविवार दोपहर 3 बजे नगरवासियों ने भव्य स्वागत किया। पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच श्रद्धालुओं का जोरदार अभिनंदन किया गया, जिससे पूरे नगर में धार्मिक उल्लास का माहौल बन गया। यात्रा दल के सदस्य नितेश बैरागी ने बताया कि संघ 4 जुलाई को कुशलगढ़ से रवाना हुआ था।