रामनगर: रानी बाजार त्रिलोकपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
रानी बाजार त्रिलोकपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक हुआ गंभीर रूप से घायल।घटना शनिवार की दोपहर करीब 3:00 बजे की है। घायल युवक की पहचान जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बेरिया गांव निवासी अंकित पुत्र बाबूराम के रूप में हुई है। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर भेजा गया है।