कानपुर: चमनगंज में चार मंजिला बिल्डिंग में लगी आग, परिवार के कुछ लोग बाहर निकले, पांच लोगों के फंसे होने की संभावना
चमनगंज में रविवार रात 11 बजे एक 4 मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। बिल्डिंग के पहले और दूसरे फ्लोर पर जूता-चप्पल बनाने का कारखाना चलता है। तीसरी और चौथी मंजिल पर परिवार के लोग रहते हैं।सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां पहुंच गई हैं। दमकलकर्मियों ने परिवार के कुछ लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया है। बिल्डिंग में 5 लोगों के फंसे सामने आई है।