उरई: डकोर ब्लॉक के ग्राम मिनोरा में बकरी चराने गए एक वृद्ध की करंट की चपेट में आने से हुई मौत मेडिकल कॉलेज में हुआ पीएम।
Orai, Jalaun | Aug 30, 2024 उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज में मृतक वृद्ध के परिजनों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, मृतक बकरियों को चराने के लिए खेत की तरफ गया हुआ था तभी वहां हाई टेंशन तार की नीचे से गुजर रहा था और हाई टेंशन तार की चपेट में आ जाने से वृद्ध बुरी तरह झुलस गया, वहीं वृद्ध की मौत हो गई और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।