शामली: तेज आंधी-तूफान से शामली में आम की फसल को हुआ भारी नुकसान, बाग ठेकेदारों पर आई मुसीबत
Shamli, Shamli | May 29, 2026 शुक्रवार के दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली जिले में तेज आंधी-तूफान और गरज के साथ छींटे पडने के बाद पूरे जनपद में आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके चलते आम के बाग को ठेके पर लेकर अच्छी फसल की आस में मेहनत- मजदूरी करने वाले ठेकेदार भी मुसीबत से घिर गए हैं, क्योंकि आंधी-तूफान ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया है। सरकार से मदद मांगी है।