सैदपुर: पुत्रवती महिलाओं ने पुत्रों के लिए रखा जिउतिया का व्रत, सैदपुर के गंगा घाटों पर पूजन व कथा सुनने के लिए उमड़ी भीड़
पुत्रों की लंबी आयु, सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य आदि की कामना के लिए पुत्रवती महिलाओं ने रविवार को निर्जला जीवित्पुत्रिका व्रत रखा। इसके बाद व्रती महिलाओं द्वारा रविवार की शाम 5 बजे सैदपुर सहित आसपास के गंगा घाट पर पूजा पाठ कर जिउतिया की कथा का श्रवण किया गया। उन्होंने संतान की मंगलकामना व दीर्घायु को सर्वार्थ सिद्धि योग में निर्जला व्रत रखा।