बरेली: सगे भाई पर जमीन कब्जा कर गेहूं बोने का आरोप, विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी
बरेली के थाना कैंट क्षेत्र के उमरसिया गांव निवासी आशाराम ने अपने सगे भाई पर जमीन पर कब्जा कर गेहूं की फसल बोने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर भाई और उसके प्रॉपर्टी डीलर साथी ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आशाराम को जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने SSP को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।