जगदीशपुर: ऑटो की चपेट में आने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई कोतवाली थाना क्षेत्र में आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया
कोतवाली थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई मृतक की पहचान टीएनबी कॉलेजिएट के समीप के रहने वाले राजीव पासवान के पुत्र अश्मित कुमार के रूप में हुई है बताया जा रहा है कि अश्मित सामान की खरीदारी के लिए घर से निकला था इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित सीएनजी ऑटो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया