बांसवाड़ा: शहर के पुराने बस स्टैंड पर निजी बस खराब होने से कस्टम रोड घाटी पर लगा भीषण जाम, गलियों में भी थमे वाहनों के पहिए
शहर के व्यस्ततम इलाके पुराने बस स्टैंड से कस्टम रोड की ओर जाने वाली घाटी पर शुक्रवार दोपहर 2 बजे यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई, जब बीच चढ़ाई पर एक निजी बस अचानक तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गई। बस के बीच सड़क पर खड़े होने से घाटी का मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।