बालोद: मांगूर और बिग हेड मछली पालन पर लगा प्रतिबंध, बिक्री और परिवहन नहीं कर सकेंगे; उल्लंघन पर ₹25 हजार का जुर्माना
Balod, Balod | Jun 13, 2026 बालोद जिले में एक्जोटिक मांगूर (क्लेरियस गेरिपिनियस) और बिग हेड (हाइपोप्थेलमिक्थीस नोबीलीस) प्रजाति की मछलियों के पालन, संवर्धन, आयात, निर्यात, परिवहन और विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है। मत्स्य पालन विभाग ने मछली पालकों और व्यापारियों को चेतावनी दी है कि प्रतिबंधित मछलियां पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जाएगा।