बिलग्राम: सांडी में 14 वर्षीय किशोरी संदिग्ध हालात में लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
Bilgram, Hardoi | Jan 21, 2026 सांडी थाना क्षेत्र के एक गांव से 14 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।मां द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, उनकी 14 वर्षीय बेटी घर के बाहर बने शौचालय में शौच के लिए गई थी, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी।