कानपुर: गृहमंत्री के बयान का कड़ा विरोध जताते हुए ए आई एम आई एम के जिला युवा मोर्चा व महिला विंग ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
संसद में बाबा साहब पर टिप्पणी किए जाने के बाद लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी कड़ी मंगलवार दोपहर 2:00 बजे AIMIM के जिला युवा मोर्चा व महिला विंग ने जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से यह मांग की गई, कि गृहमंत्री देश से माफी मांगे और अपने पद से इस्तीफा दें।