कानपुर: कांग्रेस कमेटी और महिला मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री के खिलाफ जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस महिला मोर्चा सैकड़ों कार्यकर्ता मंगलवार 1बजे को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। गृहमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए,राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाअधिकारी कार्यालय में सौंप कर गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग की। करिश्मा ठाकुर ने कहा कि जिस तरह से लोकसभा में सदन की कार्यवाही के दौरान गृहमंत्री ने बाबा साहब पर टिप्पणी की वो आपत्तिजनक थी।