परसिया: महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए वट वृक्ष का पूजन किया, वट सावित्री का व्रत रखा
पति की लंबी उम्र की कामना के लिए महिलाओं ने शनिवार को वट सावित्री पर्व पर व्रत रखकर पूजन किया। वट वृक्ष का पूजन कर महिलाओं ने एक दूसरे को तिलक लगाया । वट वृक्ष के 9 फेरे लगाए । वट वृक्ष के चारो ओर धागे बांधे। महाराष्टीयन समुदाय वट सावित्री का पूजन कुछ दिनों बाद करेगा। शनिवार को दो बजे तक पुलिस थाने के वट वृक्ष का पूजन करने महिलाएं पहंुची।