फारबिसगंज: फारबिसगंज के किरकिचिया पंचायत में जलजमाव से लोगों की बढ़ी परेशानियां, सड़कों पर जल-जमाव
फारबिसगंज के किरकिचिया पंचायत में जलजमाव से लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। सड़क मार्ग पर जलजमाव से लोगों को चलना मुश्किल हो गया है। मंगलवार को आठ बजे स्थानीय लोगों ने बताया घरों के आगे घुटने पर पानी रहने से लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने जलजमाव की स्थिति को देखते हुए इस के समाधान की मांग की है।