बड़वाह: बड़वाह में 12 से 14 अक्टूबर को पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली
मध्यप्रदेश के बड़वाह ब्लाक में पल्स पोलियो अभियान 12 से 14 अक्टूबर तक आयोजित किए जाने हेतु अभियान को सफल बनाने के लिए सीबीएमओ डॉ राजेंद्र मिमरोट एवं संस्था प्रभारी डॉ यशवंत इंगला के निर्देशन में एवं शा.बालक उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य कमलेश कुमार डोंगरे के मार्गदर्शन में शुक्रवार दोपहर में विद्यालय के छात्रों द्वारा विशाल जन जागरूकता रैली निकाली गई।