भरथना: धर्मपुरा गांव के सामने भोगनीपुर नहर में रील बनाते समय चार किशोरियां नहर में डूबीं, एक लापता
महेवा विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत धर्मपुरा में शुक्रवार दोपहर भोगनीपुर नहर में नहाते समय रील बनाते दौरान चार किशोरियां डूब गईं। ग्रामीणों की मदद से तीन किशोरियों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि एक किशोरी लापता हो गई। उसकी तलाश में पुलिस, एसडीआरएफ, अग्निशमन टीम और गोताखोर जुटे रहे।लवेदी थाना क्षेत्र के धर्मपुरा निवासी नरेश राजपूत की 15 बर्षीयउपासना ङूबी।