धनघटा: 15 अप्रैल को द्वाबा बाग में मनाई जाएगी अंबेडकर जयंती और गुहाराज निषाद जयंती
धनघटा क्षेत्र के द्वाबा बाग में आगामी 15 अप्रैल को ऐतिहासिक बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती एवं गुहाराज निषाद जयंती के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में रविवार शाम 7:00 बजे धनघटा के एक निजी होटल में पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम आशीष गौतम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्यक्रम की जानकारी दी और क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपी