दक्षिण पन्ना वनमंडल से एक सराहनीय घटनाक्रम सामने आया है, जहाँ वन विभाग की टीम ने गड्ढे में फंसी एक नीलगाय को सुरक्षित बचाकर वन संरक्षण की मिसाल पेश की है। घटना की जानकारी बुधवार 20 नवंबर को शाम 6 बजे डीएफओ पन्ना अनुपम शर्मा द्वारा जारी प्रेस नोट के माध्यम से मीडिया तक पहुंची।