इचाक: 15 दिनों से थाने का चक्कर लगा रही मां, लापता किशोर का अब तक नहीं मिला सुराग
15 दिनों से थाने का चक्कर लगा रही मां, लापता किशोर का अब तक नहीं मिला सुराग थाना क्षेत्र के खुटरा गांव निवासी हैवंती देवी का 17 वर्षीय पुत्र अभिषेक प्रसाद पिछले 15 दिनों से लापता है। बेटे की तलाश में मां लगातार थाना और विभिन्न स्थानों का चक्कर लगा रही है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।।