बालोद: 4 साल 4 माह में जिले में हुए 1840 सड़क हादसों में 838 लोगों की मौत, हेलमेट न पहनने से 436 बाइक सवारों की गई जान
Balod, Balod | May 10, 2026 बालोद जिला प्रशासन, पुलिस और यातायात विभाग के तमाम दावों के बावजूद जिले में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। वर्ष 2022 के जनवरी माह से अप्रैल 2026 तक महज 4 साल 4 माह के भीतर जिले में 1840 सड़क हादसे दर्ज किए गए, जिनमें 838 लोगों की मौत हो चुकी है। चिंताजनक बात यह है कि मृतकों में 52 प्रतिशत यानी 436 लोग ऐसे थे, जो बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहने हुए थे।