परसिया: हजरत इमाम हुसैन और करबला के शहीदों की शान में पेश किए कलाम,शहीदी कार्यक्रम में भावपूर्ण कलामों से भावविहोर हुए श्रोता
बाजार चौक, परासिया में इंडियन मुस्लिम एसोसिएशन परासिया ने बुधवार गुरुवार रात करबला शहीदी का कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के साथ अन्य धर्मों के लोग भी शामिल हुए। देर रात तक चले इस आयोजन में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी। कव्वाल मुकर्रम वारसी ने हजरत इमाम हुसैन और करबला के शहीदों की शान में कलाम सुनाए।